Renault Duster : जब कोई आइकॉनिक SUV वापस आती है, तो उम्मीदें अपने आप बहुत बढ़ जाती हैं। खासकर तब, जब बात Duster जैसी गाड़ी की हो, जिसने भारतीय सड़कों पर SUV को एक नई पहचान दी थी। इस बार Renault ने Duster को सिर्फ वापस नहीं लाया है, बल्कि इसे पूरी तरह नए अंदाज़, एडवांस टेक्नोलॉजी और फ्यूचर-रेडी इंजनों के साथ पेश किया है। पहली नज़र में ही यह SUV मजबूत, प्रीमियम और मॉडर्न फील देती है, जो आज के SUV खरीदार की सोच से काफी मैच करती है।
Renault Duster :दमदार और मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन
नई Duster का फ्रंट प्रोफाइल देखते ही SUV वाली फील आ जाती है। बड़े “Duster” बैजिंग के साथ अग्रेसिव फ्रंट स्टाइलिंग दी गई है, जो इसे रोड पर अलग पहचान देती है। LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, LED हेडलैंप्स और 360 डिग्री कैमरा इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे ले जाते हैं। फ्रंट में कुल 6 पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं, जो टाइट पार्किंग में काफी मददगार साबित होते हैं।

साइड प्रोफाइल में भी इसकी पहचान बरकरार रखी गई है। 18-इंच के अलॉय व्हील्स, मोटे टायर्स और 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों के लिए पूरी तरह तैयार बनाता है। SUV बॉडी पर दी गई मैट फिनिश क्लैडिंग इसे ज्यादा रग्ड और ऑफ-रोड कैरेक्टर देती है, जो Duster की पहचान रही है।
रियर लुक और बूट स्पेस
पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैंप्स, शार्क फिन एंटीना और स्पॉइलर जैसा डिजाइन एलिमेंट दिया गया है, जो इसे प्रीमियम SUV टच देता है। यहां भी 6 पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इलेक्ट्रिक टेलगेट के साथ Renault दावा करता है कि इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो रूफ तक करीब 700 लीटर का है। हालांकि इसमें स्पेयर टायर की जगह पंचर रिपेयर किट दी गई है, जो कुछ खरीदारों के लिए मिस हो सकता है।
सेकंड रो कम्फर्ट और केबिन स्पेस
पीछे बैठने वालों के लिए नी-रूम और हेडरूम दोनों ही डिसेंट हैं। 6 फीट तक का इंसान आराम से बैठ सकता है। तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रियर AC वेंट्स, दो टाइप-C चार्जिंग पोर्ट्स और अच्छी स्टोरेज स्पेस इसे फैमिली-फ्रेंडली SUV बनाते हैं। हालांकि बीच में बैठने वाले पैसेंजर के लिए थोड़ा स्ट्रगल हो सकता है, क्योंकि फ्लोर टनल थोड़ी ऊंची है।
प्रीमियम लेकिन रग्ड इंटीरियर
फ्रंट सीट्स पर बैठते ही केबिन का ओवरऑल फील समझ में आ जाता है। लेदर रैप्ड सीट्स, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं, लेकिन Renault ने इसे जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट नहीं रखा है। हार्ड प्लास्टिक के साथ कार्बन फाइबर फिनिश और येलो एक्सेंट्स इसे रग्ड SUV का कैरेक्टर देते हैं।

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ी टचस्क्रीन अच्छी ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें Google-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Google Assistant, Play Store और इन-बिल्ट ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और एम्बियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी मजबूत बनाते हैं।
इंजन ऑप्शंस और परफॉर्मेंस
नई Duster में कुल तीन इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल GDI और तीसरा 1.8 लीटर हाइब्रिड GDI इंजन। हाइब्रिड वेरिएंट सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि Renault का दावा है कि सिटी ड्राइव में यह करीब 80% समय EV मोड में चल सकता है। इसकी 1.4 kWh बैटरी इस सेगमेंट की कई हाइब्रिड SUVs से बड़ी मानी जा रही है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स में DCT गियरबॉक्स दिया गया है, जो वेट क्लच टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे इंडियन कंडीशंस में हीटिंग की समस्या कम होती है।
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
- नई Renault Duster की आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं की गई है
- कीमतों का खुलासा अगले कुछ महीनों में किया जा सकता है
- डिलीवरी मार्च से शुरू होने की उम्मीद
- हाइब्रिड वेरिएंट दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है
SUV सेगमेंट में इस वापसी के साथ Renault Duster को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। डिजाइन, फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी इसे आने वाले समय की मजबूत SUV बनाती है। यही वजह है कि Renault ने Duster को सिर्फ नॉस्टैल्जिया के भरोसे नहीं, बल्कि फ्यूचर रेडी पैकेज के साथ उतारा है।
Disclaimer: यह लेख उपलब्ध जानकारी और कंपनी द्वारा साझा किए गए विवरण पर आधारित है। फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमतें लॉन्च के समय बदल सकती हैं। खरीद से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से पुष्टि जरूर करें